जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खुला

0

जम्मू, 4 अक्टूबर । जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को यातायात के लिए खुला है। हालांकि छोटे व बड़े वाहनों को केवल एकतरफा ही खोला गया है।

जानकारी के अनुसार आज छोटे वाहनाें को केवल श्रीनगर से जम्मू की ओर रवाना किया जा रहा है। छोटे वाहनों को सुबह 7ः00 से 10ः00 बजे तक जाने की इजाजत दी गई है जबकि बड़े वाहनों को जम्मू से श्रीनगर की ओर छोटे वाहनों के बाद रवाना किया जाएगा।

यह निर्णय एहतियात के तौर पर लिया गया है क्योंकि मार्ग अभी भी कुछ हिस्सों से क्षतिग्रस्त है। राजमार्ग को पूरी तरहं से बहाल करने में अभी कुछ दिनों का समय लग सकता है।

इसी बीच एसएसजी रोड तथा मुगल रोड वाहनों की आवाजाही के लिए खुले हैं। मुगल रोड पर छोटे वाहनों को मार्ग के दोनों तरफ से रवाना किया जा रहा है जबकि भारी वाहनों को आज शोपियां से पुंछ की ओर रवाना किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.