सरकार ने कठुआ ग्रिड स्टेशन के 15.22 करोड़ रुपये के संवर्धन को दी मंजूरी

0

 

जम्मू, 24 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने कठुआ स्थित ग्रिड स्टेशन की क्षमता को 3×50 मेगावाट से बढ़ाकर 4×50 मेगावाट करने के साथ-साथ संबद्ध अवसंरचना कार्यों के निष्पादन को भी मंजूरी दे दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 15.22 करोड़ है।

इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने और अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय विद्युत अवसंरचना सुनिश्चित करने के लिए विद्युत पारेषण नेटवर्क को सुदृढ़ करना है। यह वृद्धि पारेषण प्रणाली की विश्वसनीयता और स्थिरता में उल्लेखनीय सुधार लाएगी, ओवरलोडिंग को कम करेगी और कठुआ एवं आसपास के क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की समग्र गुणवत्ता में वृद्धि करेगी।

यह पहल जम्मू-कश्मीर की विद्युत अवसंरचना के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है जिसका उद्देश्य क्षेत्र के आर्थिक विकास और उन्नति को समर्थन देते हुए विश्वसनीय, कुशल और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है।xxxxx

Leave A Reply

Your email address will not be published.