जम्मू । चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (सीसीआई) जम्मू ने गुरुवार को पीडीडी द्वारा स्मार्ट मीटर की स्थापना और उसके बाद बिलिंग की प्रीपेड प्रणाली लागू करनेए सरोर में टोल प्लाजा और युवा राजपूत सभा के गिरफ्तार सदस्यों की रिहाई के लिए शनिवार को जम्मू बंद का आह्वान किया है। जिसका सभी विपक्षी पार्टियों और सामाजिक संगठनों ने समर्थन किया। 100 से अधिक एसोसिएशनों वाले विभिन्न बाजार एवं व्यापार एसोसिएशनों की बैठक गुरूवार को अरुण गुप्ता की अध्यक्षता में चैंबर हाउस में हुई।
सीसीआई अध्यक्ष अरुण गुप्ता की अध्यक्षता में हुई एसोसिएशन की बैठक में की गई चर्चा एवं निर्णय के बारे में मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए उन्होंने शनिवार 26 अगस्त 2023 को एक दिवसीय जम्मू बंद की घोषणा की। इस बीच संभाग में कई जगहों पर प्रदर्शन भी हुए।
अरुण गुप्ता ने बताया कि उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाने के बाद अधिक बिलिंग के मुद्दे को पहले ही उठाया है और यह भी आवाज उठाई है कि स्मार्ट मीटर की स्थापना तुरंत रोक दी जानी चाहिए क्योंकि डिजिटल मीटर ठीक से और सुचारू रूप से काम कर रहे हैं। सरोर में टोल प्लाजा के बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही इस मुद्दे को उजागर किया है और कहा है कि जब तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर तरनाह नाले के क्षतिग्रस्त पुल को पूरी तरह से बहाल नहीं किया जाता है और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत नहीं की जाती है और पूरी तरह से चालू नहीं किया जाता हैए तब तक टोल टैक्स वसूली को स्थगित रखा जाए। इस संबंध में उन्होंने एलजी से इन मुद्दों पर चर्चा के लिए समय देने का भी अनुरोध किया है।
इसके बाद उन्होंने सदस्यों से अपने विचार रखने का अनुरोध किया। गहन विचार.विमर्श के बाद बैठक में उपस्थित विभिन्न संघों के सदस्यों ने सरोर में टोल प्लाजा एवं स्मार्ट मीटर की स्थापना व कार्यप्रणाली पर अपना गुस्सा व्यक्त किया और राय व्यक्त की कि हमारी मांगों और मुद्दों को हल करने के लिए जम्मू बंद ही एकमात्र समाधान है। सदस्यों ने एक स्वर से अपना पूर्ण समर्थन दिया।
इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। अरुण गुप्ता अध्यक्ष सीसीआई ने बैठक में हुई चर्चा और निर्णय के बारे में मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए शनिवार 26 अगस्त 2023 को एक दिवसीय जम्मू बंद की घोषणा की। बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित पदाधिकारियों में अनिल गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्षए राजीव गुप्ता जूनियर उपाध्यक्षए राजेश गुप्ता सचिव एवं राजेश गुप्ता कोषाध्यक्ष उपस्थित थे। वहीं पैंथर पार्टीए डीएपीपीए एनसीए कांग्रेसए आप और शिव सेना ;यूबीटीद्ध के नेता भी विरोध में हिस्सा ले रहे हैं।