पुलिसकर्मी की हत्या के अगले दिन अनंतनाग में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों के घर तोड़े गए
अनंतनाग, 23 जुलाई (हि.स.)।
गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग ज़िले में लश्कर-ए-तैयबा (एल ई टी) के दो आतंकवादियों के घर गिरा दिए गए।
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई बुधवार को अनंतनाग के लाल चौक पर हुई गोलीबारी की घटना में आतंकवादियों द्वारा एक पुलिसकर्मी की हत्या किए जाने के एक दिन बाद की गई।
उन्होंने बताया कि तोड़े गए घर बिजबेहरा के गुरी निवासी आदिल ठोकर और हसनपोरा निवासी हारून गनई के थे। अधिकारियों ने कहा कि यह तोड़फोड़ ज़िले में आतंकवादियों और उनके सपोर्ट नेटवर्क के ख़िलाफ़ चल रही कार्रवाई का हिस्सा थी।