बांदीपोरा । बांदीपोरा जिले में आतंकियों को शरण देने के आरोप में गुरुवार को एक व्यक्ति की अचल संपत्ति कुर्क कर ली गई है।
पुलिस ने व्यक्ति की पहचान नदिहाल गांव निवासी महबूब उल इनाम शाह के रूप में की है। पुलिस ने कहा कि आतंकियों को जानबूझकर शरण देने के लिए गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत यह संपत्ति कुर्क की गई है।