उपराज्यपाल सिन्हा ने आतंकी संबंधों के चलते जम्मू-कश्मीर सरकार के दो कर्मचारियों को बर्खास्त करने का दिया आदेश

0

 

श्रीनगर, 8 अप्रैल(हि.स.)।उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकी संगठनों के साथ कथित संबंधों को लेकर जम्मू-कश्मीर सरकार के दो कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश दिया है।

सूत्रों ने बताया कि हटाए गए कर्मचारियों की पहचान शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी फरहत अली खांडे और ग्रामीण विकास विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहम्मद शफी डार के रूप में की गई है।

अधिकारियों ने कहा कि खांडे को हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम करते हुए पाया गया जबकि डार कथित तौर पर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी सहयोगी के रूप में काम कर रहा था। सूत्रों ने कहा कि राज्य की सुरक्षा के लिए हानिकारक गतिविधियों में उनकी संलिप्तता का संकेत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.