कश्मीर घाटी के अधिकतम जिलों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज, श्रीनगर में बीती रात रही इस मौसम की सबसे ठंडी रात

0

श्रीनगर, 15 नवंबर (हि.स.)। कश्मीर घाटी के अधिकतम जिलों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई है। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई जहाँ तापमान शून्य से नीचे 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कुपवाड़ा में पारा शून्य से नीचे 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। विवरण के अनुसार प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि कोकरनाग में रात का तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.