उधमपुर में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित, 1700 ट्रक फंसे

0

 

बनिहाल, 27 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के देवल में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन हुआ है। इससे उधमपुर और बनिहाल के बीच लगभग 1700 ट्रक और कई यात्री वाहन फंस गए, जिन्हें सिंगल लेन से निकाला जा रहा है। सड़क की मरम्मत का काम भी चल रहा है।

यातायात पुलिस ने बताया कि यात्री वाहनों को प्राथमिकता दी जा रही है। हालांकि जब तक सड़क मरम्मत का काम पूरा नहीं हो जाता तब तक जम्मू से श्रीनगर, डोडा, रामबन, पटनीटॉप आदि की ओर या इसके विपरीत दिशा में किसी भी नए वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।

यातायात पुलिस ने यात्रियों को दी है कि जब तक सड़क को सुरक्षित और ट्रैफिक के लिए खुला घोषित न कर दिया जाए तब तक यात्रा न करें, क्योंकि और भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा है। अफवाहों पर ध्यान न दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.