सिंचाई प्रणाली का आधुनिकीकरण किया जाएगा-जल शक्ति मंत्री

0

सोनावाड़ी क्षेत्र में 112 नहरों का जाल, लगभग 20,625 घरों को लाभ
जल शक्ति मंत्री जावेद अहमद राणा ने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर में मौजूदा सिंचाई और जल-निकासी योजनाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण का इरादा रखती है।
उन्होंने यह जानकारी विधायक हिलाल अकबर लोन द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी।
मंत्री ने बताया कि सोनावाड़ी क्षेत्र में चार योजनाएं एआईबीपी और जिला कैपेक्स के तहत पूरी की जा चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 112 नहरों का विस्तृत नेटवर्क है, जिसमें लगभग 245 किमी मुख्य नहरें और 90 किमी वितरक नहरें हैं, जो लगभग 21,416 एकड़ क्षेत्र को सिंचित करती हैं और 20,625 घरों को लाभ पहुंचाती हैं।
राणा ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में सिंचाई अवसंरचना को सु.ढ़ करने हेतु 21 कार्य पंचायत, जिला विकास परिषद और कैपेक्स अनुदानों के तहत संपन्न किए गए हैं।
एनएबीएआरडी और प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत आठ परियोजनाओं की डीपीआर तैयार हैं और समीक्षा में हैं। इनसे लिट सिंचाई और जल-निकासी योजनाओं का विस्तार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि “एलआईएस ओडिना” परियोजना को एनएबीएआरडी के तहत फंडिंग के लिए प्रस्तावित किया गया है, जिसमें दो चरणों में झेलम नदी से पानी उठाकर नाला आमिर खान में छोड़ा जाएगा, ताकि आसपास के .षि क्षेत्रों को लाभ मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.