मौसम की स्थिति को देखते हुए शुरू हुई माता वैष्णो देवी यात्रा बारिश की वजह से फिर स्थगित

0

 

कटड़ा, 25 जुलाई (हि.स.)। मौसम की स्थिति को देखते हुए सुबह प्रशासन और श्राइन बोर्ड ने मां वष्णो देवी यात्रा को फिर से खोलने का निर्णय लिया। इस जनानकारी के सामने आने के बाद श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई है और वे फिर से माता रानी के दर्शनों के लिए पंजीकरण करवा कर अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार खराब मौसम के चलते अस्थाई रूप से स्थगित की गई वैष्णो देवी यात्रा हेतु पंजीकरण को शनिवार सुबह 7 बजे से खोल दिया गया। इसके बाद से मां भगवती के दर्शनों के लिए कटड़ा में ठहरे श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

शनिवार को भी क्षेत्र में बारिश हो रही है। बारिश और मौजूदा स्थिति को देखते हुए 200 पंजीकरण होने के बाद एहतियातन वैष्णो देवी यात्रा को दोबारा स्थगित कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.