विधानसभा में उठा राशन कार्ड बिफर्केशन का मुद्दा, विधायक राजीव जसरोटिया ने सरकार को घेरा
कठुआ , 04 अप्रैल (हि.स.)। जसरोटा के विधायक राजीव जसरोटिया ने विधानसभा में राशन कार्ड बिफर्केशन (विभाजन) का अहम मुद्दा उठाते हुए सरकार का ध्यान आम लोगों की समस्याओं की ओर आकर्षित किया।
विधायक जसरोटिया ने कहा कि वर्ष 2011 के बाद से अब तक राशन कार्डों का बिफर्केशन नहीं किया गया है, जबकि एक-एक परिवार अब बढ़कर तीन-तीन परिवारों में बदल चुका है। उन्होंने बताया कि पहले एक परिवार में एक सरकारी कर्मचारी होता था लेकिन अब अलग हुए अन्य परिवार बेरोजगार हैं और उन्हें बीपीएल श्रेणी का लाभ नहीं मिल पा रहा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन कार्ड का बंटवारा न होने के कारण पात्र लोगों को बीपीएल, उज्ज्वला योजना और लाडली योजना जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है जिससे गरीब और जरूरतमंद वर्ग प्रभावित हो रहा है।
जसरोटिया ने सदन में सुझाव देते हुए कहा कि आरडीडी विभाग और सोशल वेलफेयर विभाग “चूल्हा पर्ची” सिस्टम अपनाकर पात्र परिवारों को राहत दे सकते हैं।
इसके अलावा उन्होंने यह भी मुद्दा उठाया कि पिछली बार सरकार द्वारा फेयर प्राइस शॉप खोलने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
अंत में विधायक ने माननीय स्पीकर से अपील करते हुए कहा कि इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर जल्द विचार कर आम जनता को राहत प्रदान की