लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की
अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने पर जोर
जम्मू । सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को कश्मीर घाटी के उत्तरी और दक्षिणी मार्गों पर अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए सुरक्षा और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।

आर्मी कमांडर ने प्रोजेक्ट बीकॉन के मुख्य अभियंता सहित अन्य अधिकारियों के साथ एक व्यापक समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाए,चिकित्सा सुविधाएं, हेलीपैड, आवास निर्माण, आपातकालीन बचाव दलों की तैनाती की समीक्षा की और अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी संचार नेटवर्क की प्रशंसा भी की।