जम्मू । उन्होंने कहा कि अब तक आए रहे इन भूकंपों के झटकों से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
एडीसी ने कहा जिला मजिस्ट्रेट डोडा विशेष पॉल महाजन ने पहले ही लोगों को उन संरचनाओं में प्रवेश नहीं करने की सलाह जारी की है जिनमें दरारें विकसित हुई हैं और स्कूल अधिकारियों को स्कूल परिसर में खुले में कक्षाएं लेने की सलाह दी है।

गौरतलब है कि लद्दाख में रविवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। सुबह करीब 8.28 पर लेह-लद्दाख से 279 किलोमीटर उत्तर र्व में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा शनिवार रात भी लद्दाख में रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता का भूकंप रात 9 बजकर 44 मिनट पर आया था। इसके बाद डोडा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।