राजौरी में मुठभेड़,  एक आतंकी ढेर

अभियान जारी

0

 राजौरी  । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के खवास इलाके में शनिवार शाम को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। माना जा रहा है कि अभी और आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं, जिन्हें मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।

 

जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को राजौरी जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बुद्धल इलाके के गुंधा, खवास गांव में पुलिस एवं सेना द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान एक आतंकी को मारा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.