मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में तेज हवाओं और आं धी को लेकर येलो अलर्ट किया जारी

0

मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में तेज हवाओं और आं धी को लेकर येलो अलर्ट किया जारी

 

जम्मू, 15 जून (हि.स.)। जम्मू में गर्मी से राहत नहीं मिल रही। बीते दिन की तरह सोमवार को भी भीषण गर्मी अपना रंग दिखा रही है। रविवार को तेज धूप की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर में हीटवेव जैसे हालात बने रहे।

 

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू का अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1-2 डिग्री ज्यादा है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में तेज हवाओं और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। शाम तक मौसम बदलने और हल्की बारिश की संभावना है।

 

विभाग ने अगले 2 दिन यानी 16 और 17 जून के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इन दोनों दिन जम्मू में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक तेज धूप से बचें

Leave A Reply

Your email address will not be published.