भूस्खलन और पत्थर गिरने से एनएच-44 अवरुद्ध, दोनों दिशाओं से यातायात निलंबित

0

 

 

जम्मू, 06 अप्रैल (हि.स.)। लगातार भूस्खलन और पत्थर गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर रविवार रात यातायात पूरी तरह से निलंबित कर दिया गया क्योंकि करूल ब्रिज और चंदरकोट के बीच राजमार्ग के दोनों ट्यूब अवरुद्ध हो गए थे।

 

 

 

यातायात पुलिस के अनुसार प्रभावित क्षेत्र में भारी मलबे और गिरते पत्थरों के कारण दोनों ट्यूब/सड़कें असुरक्षित हो गई थीं जिसके कारण अधिकारियों को जम्मू और श्रीनगर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया। यातायात नियंत्रण इकाइयों (टीसीयू) को तुरंत सूचित कर दिया गया और भारी मोटर वाहनों (एचएमवी) और हल्के मोटर वाहनों (एलएमवी) को कम से कम एक ट्यूब के साफ होने तक न चलने की सलाह दी गई।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) यातायात जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग राजा आदिल हामिद ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सोमवार सुबह से सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। हालांकि, रुक-रुक कर हो रही पत्थरबाजी से काम में बाधा आ रही थी। मौके पर मौजूद अधिकारियों का अनुमान है कि हालात सुधरने पर डाउन ट्यूब को यातायात के लिए खोलने में कम से कम 5 से 6 घंटे लग सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.