फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलाने वाले व्यक्ति को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

0

 

जम्मू, 12 मार्च (हि.स.)। जम्मू की एक अदालत ने गुरुवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमले के आरोपी को पूछताछ के लिए पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

63 वर्षीय आरोपी कमल सिंह जमवाल को कड़ी सुरक्षा के बीच शहर की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने उसकी हिरासत की मांग करते हुए कहा कि हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने और यह सत्यापित करने के लिए कि आरोपी का किसी संगठन या व्यक्ति से कोई संबंध है या नहीं, आगे की पूछताछ आवश्यक है। अदालत ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद पांच दिन की पुलिस हिरासत मंजूर कर ली और पुलिस को आरोपी की हर 24 घंटे में उचित चिकित्सा जांच सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

इससे पहले पुरानी मंडी निवासी जमवाल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी चिकित्सा जांच की गई। उसने पत्रकारों से कहा कि मैंने यह किसी के इशारे पर नहीं किया है। मैंने उस पर गोली चलाई है। बुधवार रात को अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए जब आरोपी ने जम्मू के बाहरी इलाके ग्रेटर कैलाश में एक शादी समारोह से निकलते समय उन पर पीछे से गोली चलाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.