फारूक अब्दुल्ला ने पश्चिम एशिया में तनाव कम होने पर व्यक्त की खुशी

- विश्व भर में स्थायी शांति की अपील की

0

 

 

श्रीनगर, 10 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को पश्चिम एशिया में तनाव कम होने पर खुशी व्यक्त की और विश्व भर में स्थायी शांति की अपील की।

श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत में डॉ. फारूक ने कहा कि ईश्वर का शुक्र है कि युद्ध रुक गया है। मुझे आशा है कि भविष्य में भी यह रुका रहेगा, विश्व में शांति कायम होगी और हम सभी को इसका लाभ मिलेगा।

 

पाकिस्तान की मध्यस्थता और नोबेल पुरस्कार की मांग को लेकर हो रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता। एक व्यक्ति नोबेल पुरस्कार के लिए काम करता है, दूसरा मानवता के लिए। नोबेल पुरस्कार की मांग करने वाले दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इससे भी बेहतर पुरस्कार है, जो मानवता का हित है। संघर्ष की मानवीय कीमत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “मानवता ही पीड़ित है और मानवता को ही बचाना होगा।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.