दिल्ली-उधमपुर एटीआर 72 फ्लाइट शुरू, व्यापारियों ने सराहना की

0

जम्मू,, 6 अक्टूबर )।

एसोसिएट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, उधमपुर के प्रधान शाम कालसोत्रा ने आज एक पत्रकार वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएमओ के माध्यम से डॉक्टर जितेंद्र सिंह का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली से उधमपुर के लिए एटीआर 72 फ्लाइट शुरू करने के लिए आभार प्रकट करते हैं।

शाम कालसोत्रा ने बताया कि इस नई उड़ान से उधमपुर की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। पटनीटॉप और माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्री इस सेवा का लाभ उठाकर उधमपुर पहुंचेंगे, जिससे स्थानीय लोगों को भी व्यवसायिक और पर्यटन के अवसर बढ़ेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.