जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हथियारों की तस्करी की कोशिश, एक एके असॉल्ट राइफल जब्त
जम्मू, 16 सितंबर .। सुरक्षा बलों ने आज यहां आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हथियारों की तस्करी की कोशिश के दौरान एक एके असॉल्ट राइफल और एक मैगज़ीन बरामद की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि यह बरामदगी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अरनिया पुलिस के चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि अंतिम जानकारी मिलने तक इलाके में तलाशी अभियान जारी है।———-