जम्मू जिले में बड़ा पुलिस फेरबदल: 13 SHO बदले गए
महिला SHO को मिला सिटी थाना, प्रशासन ने जताया भरोसा
जम्मू, 7 अगस्त:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) जम्मू, जोगिंदर सिंह ने आज जम्मू जिले के विभिन्न थानों में तैनात थानाध्यक्षों (SHO) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, 13 पुलिस निरीक्षकों को विभिन्न पुलिस थानों में नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनके नाम और नई तैनाती इस प्रकार है:
-
इंस्पेक्टर अरुण प्रकाश – SHO बख्शी नगर
-
इंस्पेक्टर आज़ाद मनहास – SHO मीरां साहिब
-
इंस्पेक्टर जय पॉल शर्मा – SHO गांधी नगर
-
इंस्पेक्टर राकेश सिंह – SHO बिश्नाह
-
इंस्पेक्टर सुशील चौधरी – SHO त्रिकुटा नगर
-
इंस्पेक्टर राजेश जसरोतिया – SHO अखनूर
-
इंस्पेक्टर राकेश मणि – SHO पक्का डंगा
-
इंस्पेक्टर निशांत गुप्ता – SHO नौराबाद
-
इंस्पेक्टर दीपक पठानिया – SHO चन्नी
-
इंस्पेक्टर विकास डोगरा – SHO झज्जर कोटली
-
इंस्पेक्टर आई.पी. सिंह – SHO बस स्टैंड
-
इंस्पेक्टर शक्ति देवी – SHO सिटी
इन तबादलों को प्रशासनिक सुचारू संचालन और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह ने कहा कि यह फेरबदल पुलिस विभाग के कार्यों में और अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही तथा प्रभावशीलता लाने के लिए किए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए तैनात अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।