बिशनाह मंडल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर बैठक आयोजित

0

जम्मू, 7 अगस्त — जम्मू बॉर्डर जिला के बिशनाह मंडल में आज आगामी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्थानीय नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करने तथा आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के उद्देश्य से विभिन्न रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री रिंकू चौधरी ने की। इस अवसर पर बिशनाह के विधायक श्री राजीव भगत जी, मंडल अध्यक्ष श्री सुमित सादोत्रा जी, महामंत्री श्री अशोक वृद्धि जी, श्री सुरजीत सिंह जी, उपाध्यक्ष श्री राजीव शर्मा जी सहित मंडल के अन्य पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों ने “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया और क्षेत्र के प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार की योजना बनाई।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्कूल, पंचायत घरों, और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर देशभक्ति के संदेश को जनमानस तक पहुँचाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.