जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में सड़क हादसे में 3 सीआरपीएफ जवान शहीद, 15 घायल

0

जम्मू, 7 अगस्त: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब जवानों को ले जा रहा वाहन सड़क से फिसलकर एक नाले में जा गिरा।

यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे उधमपुर के कडवा क्षेत्र में उस समय हुआ जब सीआरपीएफ की 187वीं बटालियन के जवान बसंतगढ़ से एक ऑपरेशन के बाद लौट रहे थे। वाहन में कुल 23 जवान सवार थे। इनमें से दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और जवान ने दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में शहीद जवानों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव कार्य में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर मदद की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.