जम्मू-कश्मीर में सूखा जारी रहेगा, 17 अप्रैल से बारिश की संभावना

0

 

श्रीनगर, 15 अप्रैल(हि.स.)। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने अगले कुछ दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है इस सप्ताह के अंत में रुक-रुक कर बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार 15 अप्रैल को मौसम की स्थिति आमतौर पर शुष्क रहेगी जबकि 16 अप्रैल को भी ज्यादातर शुष्क रहने की उम्मीद है हालांकि शाम या रात के समय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

17 से 18 अप्रैल तक मौसम में बदलाव की संभावना है इस क्षेत्र में आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना हैl

खासकर सुबह और दोपहर के समय मौसम विभाग ने 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने और अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी है। 19 अप्रैल को बिखरे हुए क्षेत्रों में दोपहर के दौरान हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं जबकि 20 से 24 अप्रैल तक शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम केंद्र ने मौजूदा शुष्क परिस्थितियों का लाभ उठाते हुए किसानों को 16 अप्रैल तक कृषि कार्य जारी रखने की सलाह दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.