जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम के बीच दोपहर या शाम के समय बारिश की संभावना
बारिश, आंधी तूफान से इनकार नहीं
जम्मू । जम्मू-कश्मीर में सोमवार को मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहा। वहीं मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शुष्क मौसम के बीच दोपहर या शाम के समय कश्मीर क्षेत्र के अलग.अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
उन्होंने कहा कि 11.14 जुलाई तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा अलग-लग स्थानों पर बारिश, आंधी तूफान से इनकार नहीं किया जा सकता है। 15-16 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।