जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 2 आईएएस और 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला; 3 आईएएस व 8 आईपीएस की तैनाती
जम्मू, 9 जुलाई: केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने आज एजीएमयूटी (agmut) कैडर के अधिकारियों का बड़ा फेरबदल करते हुए जम्मू-कश्मीर से 2 आईएएस और 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया, जबकि 3 आईएएस और 8 आईपीएस अधिकारियों की तत्काल प्रभाव से केंद्र शासित प्रदेश में तैनाती की गई है।
जारी आदेश के अनुसार, शाहिद इकबाल चौधरी का तबादला अरुणाचल प्रदेश तथा स्वाति शीमार का तबादला दिल्ली किया गया है।
वहीं सौगत बिस्वास (अरुणाचल प्रदेश से), ममता यादव (दिल्ली से) तथा इशिता राठी (पुडुचेरी से) को जम्मू-कश्मीर में नियुक्त किया गया है।
आईपीएस अधिकारियों में राजेश कुमार शर्मा, तनुश्री, दीपिका तथा गौरव सिकारवार का तबादला क्रमशः चंडीगढ़, दिल्ली, पुडुचेरी और गोवा किया गया है।
इसके अलावा विष्णु कुमार, अर्शी आदिल, टिकम सिंह वर्मा, के. एम. प्रियंका, राजीव कुमार अंबस्ता, दीपक यादव, आनंद कुमार मिश्रा तथा सतीश कुमार को जम्मू-कश्मीर में तैनात किया गया है।
गृह मंत्रालय के अनुसार ये सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे।