शिवसेना, एसएसपी ने उठाई 24/7 जम्मू दूरदर्शन केंद्र कार्यात्मक करने की मांग
कार्यात्मक नहीं होना डोगरा सांस्कृति और पहचान पर प्रहार
जम्मू । शिवसेना (यूबीटी) एवं सैनिक समाज पार्टी की जम्मू ईकाई ने केंद्र सरकार एवं एलजी प्रशासन से जम्मू में 24/7 डुग्गर दूरदर्शन केंद्र स्थापित करने की मांग की है।
मनीष साहनी अध्यक्ष शिव सेना यूबीटी और कर्नल एसएस पठानिया अध्यक्ष सैनिक समाज पार्टी द्वारा जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन नेताओं ने पिछले 75 वर्षों से जम्मू क्षेत्र के लोगों को 24/7 चौनल से वंचित किए जाने पर गहरी पीड़ा और चिंता व्यक्त की है। इनका कहना है कि करोड़ों की लागत से अत्याधुनिक उपकरणों, कैमरों तथा कर्मचारियों के लिए भवन और आवास के निर्माण के बावजूद इसका कार्यात्मक नहीं होना डोगरा सांस्कृति और पहचान पर प्रहार के साथ जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी है। इनका कहा कि जम्मू दूरदर्शन के कार्यात्मक होने से हजारों स्थानीय कलाकारों को रोजगार मिलने के साथ हमारी स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा मिलने का बेहतर मंच है।
इन नेताओं का आरोप है कि जम्मू संभाग के साथ भेदभाव की यह एक कड़ी है जो दशकों से जारी है और जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद भी दस्तूर जारी है।