जम्मू कश्मीर बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताव चटर्जी ने उपराज्यपाल को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 122.85 करोड़ रुपये और 7.92 करोड़ रुपये के दो लाभांश चेक सौंपे

0

श्रीनगर 06 सितंबर। शेयरधारकों को लाभांश भुगतान की शुरुआत करते हुए, जम्मू कश्मीर बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताव चटर्जी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 122.85 करोड़ रुपये और 7.92 करोड़ रुपये के दो लाभांश चेक केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन जो बैंक का प्रवर्तक एवं प्रमुख शेयरधारक है, को भेंट किए।
यह चेक राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को सौंपे गए।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अटल डू्ल्लू, वित्त विभाग के प्रधान सचिव संतोष डी. वैद्य, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. मनदीप के. भंडारी और जेके बैंक के कंपनी सचिव मोहम्मद शफी मीर भी उपस्थित थे।
यह लाभांश भुगतान, जो बैंक की 87वीं वार्षिक आम बैठक में 215 प्रतिशत डिविडेंड की स्वी.ति के बाद किया गया, बैंक की वित्तीय मजबूती के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करता है।
उपराज्यपाल ने जम्मू कश्मीर बैंक की पूरी टीम को बधाई दी और बैंक से अपेक्षा की कि वह सतत और ठोस विकास को आगे बढ़ाते हुए जनता को उत्.ष्ट सेवाएँ प्रदान करता रहे।
उन्होंने कहा कि जेके बैंक को वित्तीय समावेशन पर निरंतर ध्यान देना चाहिए और लोगों को जोड़ते हुए विनिर्माण व सेवाओं के लिए लघु एवं सूक्ष्म उद्यमों को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 2019 के बाद बैंक ने पूरी तरह से बदलाव देखा है। वर्ष 2019-20 में बैंक को 1139 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था, लेकिन मात्र चार वर्षों में इसमें परिवर्तन कर 2023-24 में यह 1700 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज करने में सफल रहा।
जेके बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अमिताभ चटर्जी ने बैंक के प्रदर्शन और भविष्य की कार्ययोजना का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने जम्मू कश्मीर में समावेशी, न्यायसंगत और सतत आर्थिक विकास हेतु मिशन युवा में सक्रिय योगदान करते हुए सर्वोत्तम बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने की बैंक की प्रतिबद्धता दोहराई।
यह जानकारी दी गई कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में जेके बैंक ने ऐतिहासिक प्रदर्शन की हैट्रिक पूरी की है और अब तक का सबसे अधिक शुद्ध लाभ 2082 करोड़ रुपये दर्ज किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.