एलजी मनोज सिन्हा ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

0

 

श्रीनगर, 25 जुलाई : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को 26वें कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर वीरगति को प्राप्त हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

अपने संदेश में उपराज्यपाल ने 1999 में ‘ऑपरेशन विजय’ के तहत पाकिस्तान पर भारत की विजय में भारतीय सशस्त्र बलों के जांबाज़ जवानों और अधिकारियों के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया।

 

मनोज सिन्हा ने कहा,

“कारगिल विजय दिवस पर मैं हमारे शहीदों को नमन करता हूं और उनकी वीरता, साहस और सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता हूं। हमारे वीरों ने दुनिया के सबसे कठिन और विषम भूभाग में लड़ाई लड़ी और दुश्मन को परास्त किया।”

 

उन्होंने आगे कहा,

“हमारे सैनिकों की बहादुरी, पराक्रम और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

 

कारगिल विजय दिवस भारत की सैन्य इतिहास में गौरवशाली अध्याय है, जो देशभक्ति, अदम्य साहस और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है

Leave A Reply

Your email address will not be published.