अवैध खनन में लिप्त 03 डंपरों को कठुआ पुलिस ने किया जब्त
कठुआ । जिले के भीतर अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कठुआ पुलिस ने पुलिस चौकी रामकोट के क्षेत्र में निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन में लिप्त 03 डंपरों को जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार एसडीपीओ बिलावर सुरिंदर खडयाल की देखरेख में एसआई संजीत सिंह प्रभारी पुलिस चाैकी रामकोट के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने अपने अधिकार क्षेत्र में गश्त के दौरान निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन में लिप्त 03 डंपरों को जब्त किया है। जब्त किए गए डंपरों में जेके14एच.9175 जोकि रोमेश कुमार पुत्र कृष्ण लाल निवासी क्रिमाची तहसील और जिला उधमपुर चला रहा था। दूसरा डंपर जेके14एच.1275 को विजय कुमार पुत्र तेज राम निवासी गंडाला तहसील और जिला उधमपुर चला रहा था। इसी प्रकार तीसरा डंपर जेके14जी.0159 जिसे सुनील सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी उधमपुर द्वारा संचालित किया जा रहा था। तीनों डंपर बिना किसी कानूनी अनुमति के निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन में शामिल थे। इस बीच अवैध खनन में लिप्त सभी तीन डंपरों को जब्त कर लिया गया और तुरंत आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए भूवैज्ञानिक और खनन विभाग कठुआ के अधिकारियों को सौंप दिया गया।