पीएजीडी ने संयुक्त किसान मोर्चा के 16 फरवरी के ग्रामीण भारत बंद का किया समर्थन

किसानों की मांगें न मानने पर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन (पीएजीडी) ने गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा के 16 फरवरी को बुलाए गए ग्रामीण भारत बंद का समर्थन किया है।

एनसी अपने दम पर लडे़गी संसदीय चुनाव : फारूक अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव से पहले किसी भी चुनाव पूर्व गठबंधन से इनकार करते हुए कहा कि एनसी अपने दम पर संसदीय चुनाव लड़ेगी और इस पर कोई दो राय नहीं है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को किया ग्रामीण भारत बंद का ऐलान

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और केन्द्रीय ट्रे़ड यूनियनों ने शुक्रवार को किसानों और श्रमिकों के मुद्दों को लेकर ग्रामीण भारत बंद का आह्वान किया है।

पंजाब व दिल्ली की सरकारों ने भड़काया किसान आंदोलन : मनोहर लाल

किसान संगठनों के आंदोलन पर चुप्पी तोड़ते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि इस आंदोलन के लिए सीधे तौर पर पंजाब व दिल्ली की सरकारें जिम्मेदार हैं।

यासिन मलिक को फांसी की सजा पर दिल्ली हाई कोर्ट मई में करेगा सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट ने हत्या और टेरर फंडिंग के मामले में दोषी करार दिए गए यासिन मलिक को फांसी की सजा पर सुनवाई टाल दी।

रामबन : घर में आग लगने से तीन बहनों की जलकर मौत

रामबन जिले के रामसू में रविवार देर रात एक घर में आग लगने से तीन बहनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस आग लगने के मामले की जांच कर रही है।

नौकरी की चाहत पाने वाली महिलाओं को सिखाये गये आत्मनिर्भर खेती के गुण

केवीके कठुआ ने डॉ बीएन त्रिपाठी कुलपति एसकेयूएएसटी जम्मू के नेतृत्व और डॉ. अमरीश वैद निदेशक एक्सटेंशन एसकेयूएएसटी जम्मू के मार्गदर्शन में आर्य परियोजना के तहत ऑयस्टर मशरूम की खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

किसान संवाद कार्यक्रम में प्रमुख सचिव कृषि उत्पादन विभाग ने किसानों के साथ की चर्चा

बागबानी विभाग जम्मू की तरफ से मेगा फ्रूट प्लांट नर्सरी चकरोई आरएस पुरा में गुरूवार को मेगा किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जम्मू संभाग के अलग-अलग जिलों से आए हुए किसानों ने हिस्सा लिया।