जम्मू में अपराध समीक्षा बैठक-नशा मुक्त अभियान पर विशेष फोकस, सख्त कार्रवाई के निर्देश

0

 

जम्मू, 14 अप्रैल (हि.स.)। जिला पुलिस लाइन जम्मू में डीआईजी जेकेएस रेंज श्रीधर पाटिल की अध्यक्षता में अपराध, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एसएसपी जम्मू जोग्रिंद्र सिंह ने जिले में कानून-व्यवस्था और अपराध की स्थिति पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

डीआईजी ने कहा कि वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक, नवाचार और त्वरित प्रतिक्रिया जरूरी है। उन्होंने नशा तस्करी के खिलाफ नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान के तहत सख्त कार्रवाई, चोरी की घटनाओं पर रोक और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को गश्त बढ़ाने, नाका चेकिंग मजबूत करने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी तेज करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और बेहतर सजा दर सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में सीमा क्षेत्रों की सुरक्षा, वीडीजी के लिए एसओपी लागू करने और खुफिया एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। वरिष्ठ अधिकारी, एसएचओ और शाखा प्रमुख बैठक में मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.