विश्व स्वास्थ्य दिवस पर उपराज्यपाल सिन्हा ने स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना की

0

 

जम्मू, 07 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जनता को शुभकामनाएं देते हुए स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के योगदान की प्रशंसा की।

अपने संदेश में उपराज्यपाल सिन्हा ने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मियों की अथक सेवा और समर्पण के लिए गहरी सराहना व्यक्त की। उपराज्यपाल ने कहा, “वे करुणा और प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्र को स्वस्थ रखने के लिए काम करते हैं।” उन्होंने आगे सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.