भारी बर्फबारी के कारण गुरेज रोड बंद, 38 वाहन बचाए गए

0

 

बांदीपोरा, 04 अप्रैल (हि.स.)। उत्तरी कश्मीर में भारी बर्फबारी के बाद बंद पड़े बांदीपोरा-गुरेज रोड पर रात भर चले अभियान के दौरान फंसे 38 वाहनों को बचाया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा यह अभियान चलाया गया क्योंकि ताजा बर्फबारी के कारण कई वाहन राजदान दर्रे के पास फंस गए थे। अधिकारियों ने बताया कि फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया जबकि सड़क को साफ करने के प्रयास जारी थे। गुरेज घाटी में पिछले कुछ दिनों से ताजा बर्फबारी हो रही है जिसके चलते प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अलर्ट जारी किया और 85 किलोमीटर लंबे इस रोड पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया।

 

अधिकारियों ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में क्षेत्र में लगातार बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.