विश्व वानिकी दिवस पर मंत्री राणा का संदेश-जंगल बचेंगे तो भविष्य सुरक्षित रहेगा

0

 

जम्मू, 24 मार्च (हि.स.)। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के वन, पर्यावरण एवं जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने प्रदेश में वनों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

नरवाल स्थित एफआरएमसी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जंगल जीवन, जैव विविधता और जल सुरक्षा के लिए बेहद अहम हैं। उन्होंने समुदाय आधारित संरक्षण और प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखते हुए विकास की दिशा में काम करने की अपील की। मंत्री ने बताया कि ‘ग्रीन जेएंडके ड्राइव’ के तहत इस वित्त वर्ष में 78 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं जबकि अगले वर्ष एक करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 20,194 वर्ग किलोमीटर से अधिक वन क्षेत्र है जो कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 48 प्रतिशत है।

उन्होंने वन संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने, अतिक्रमण व जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वित प्रयासों की जरूरत बताई। साथ ही वानिकी पुरस्कार विजेताओं और प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की सराहना करते हुए उन्हें वन सुरक्षा की रीढ़ बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.