जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ईद-उल-फितर पर दी शुभकामनाएं

0

 

जम्मू, 21 मार्च  । जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को ईद-उल-फितर के अवसर पर देशवासियों और विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस मौके पर सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

उपराज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर त्याग, संयम और भाईचारे का प्रतीक पर्व है, जो समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा और समाज में शांति व एकता का संदेश फैलाएगा।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया संदेश में लिखा, “ईद मुबारक! ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह पवित्र त्योहार त्याग की महान भावना और खुशी का प्रतीक है। ईद सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशी लेकर आए।”

इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।——

Leave A Reply

Your email address will not be published.