बारिश और बादलों के बाद जम्मू में मौसम अब सामान्य

0

 

जम्मू, 21 मार्च । जम्मू में बीते कुछ दिनों में हुई बारिश और बादलों के बाद जम्मू में मौसम अब सामान्य हो गया है। शनिवार को साफ आसमान के साथ धूप निकली जिससे लोगों को सूर्य देव के दर्शन हुए और ठंड से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार आज जम्मू में अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 12-15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम 4 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

मौसम में सुधार के साथ जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में तापमान में हल्की गिरावट जारी है लेकिन यह सामान्य स्तर पर है। पिछले सप्ताह की बारिश ने सूखे की स्थिति को कुछ हद तक कम किया था और अब साफ मौसम ने किसानों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना दी हैं। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी कृषि गतिविधियां जैसे बुआई, छिड़काव, खरपतवार नियंत्रण और अन्य फसल संबंधी कार्य सामान्य रूप से शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ा मौसमी व्यवधान नहीं होने की उम्मीद है इसलिए अगले कुछ दिनों में मौसम साफ और अनुकूल रहने वाला है।

जम्मू में मार्च के अंतिम सप्ताह में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है जो ग्रीष्मकालीन फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.