ट्रेन से गिरकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

0

 

जम्मू,, 21 मार्च ।

बाड़ी-ब्राह्मणा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां करीब 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति बांद्रा एक्सप्रैस अप ट्रेन से गिरकर रेलवे प्लेटफॉर्म के पास किलोमीटर 88 के नजदीक मौत का शिकार हो गया। यह घटना पीपी जीआरपी बाड़ी-ब्राह्मणा के अधिकार क्षेत्र में हुई। हादसे के बाद मौके पर ही व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

एसएसपी रेलवे जम्मू के निर्देश पर शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए जीएमसी जम्मू भेज दिया गया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.