चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर देशभर से श्रद्धालु माता वैष्णो देवी मंदिर में माथा टेकने पहुंचे

0

 

कटरा, 19 मार्च (हि.स.)। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर देशभर से श्रद्धालु माता वैष्णो देवी मंदिर में माथा टेकने पहुंच रहे हैं। वीरवार को भी कटरा और भवन क्षेत्र में हल्की बारिश का दौर जारी रहा लेकिन इससे भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं आई। बारिश के बीच भी श्रद्धालु “जय माता दी” के जयकारों के साथ लगातार भवन की ओर बढ़ते नजर आए। खराब मौसम के बावजूद भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है।

माता रानी के भवन को इस खास मौके पर विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक और मनमोहक वातावरण बना हुआ है। इस दिव्य सजावट का श्रद्धालु भरपूर आनंद ले रहे हैं और इसे अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं।

प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि सभी भक्त सुचारु रूप से दर्शन कर सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.