पुलवामा में कथित दुर्व्यवहार के आरोप में बीडीओ निलंबित, जांच के आदेश

0

 

श्रीनगर, 19 मार्च (हि.स.)। कश्मीर ग्रामीण विकास निदेशालय ने एक पंचायत निरीक्षक (वर्तमान में ब्लॉक विकास अधिकारी) को कथित दुर्व्यवहार के मामले में जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया है।

आदेश के अनुसार लैला खालिद जो वर्तमान में नेवा में ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) का कार्यभार संभाल रही हैं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें सहायक आयुक्त पंचायत गांदरबल के कार्यालय में संलग्न किया गया है।

आदेश में आगे कहा गया है कि सहायक आयुक्त विकास पुलवामा अगले आदेश तक अपने कर्तव्यों के अतिरिक्त नेवा के बीडीओ का कार्यभार संभालेंगे। इस बीच सहायक आयुक्त विकास पुलवामा को मामले की गहन जांच करने और 15 दिनों के भीतर निदेशालय को सिफारिशों सहित एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.