बनी में बर्फबारी और लगातार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित, स्कूल बंद

0

 

बनी, 16 मार्च (हि.स.)। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश और बनी क्षेत्र में हुई बर्फबारी के कारण प्रशासन ने एहतियातन आज बनी के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। खराब मौसम और फिसलन भरी सड़कों को देखते हुए यह निर्णय छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया।

जानकारी के अनुसार जिला कठुआ के पहाड़ी क्षेत्र बनी में बर्फबारी के बाद जनजीवन प्रभावित हुआ है। सड़कों पर फिसलन बढ़ने और मौसम के लगातार खराब बने रहने के कारण विद्यार्थियों के स्कूल पहुंचने में दिक्कतें आ सकती थीं, जिसके चलते प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए स्कूल बंद रखने का आदेश दिया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें और सावधानी बरतें। खराब मौसम के कारण क्षेत्र में आवाजाही भी प्रभावित बताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.