अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास तेज: अठावले

0

 

जम्मू,, 16 मार्च (हि.स.)l रामदास अठावले ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद विकास कार्यों में तेजी आई है और केंद्र सरकार क्षेत्र में शांति और तरक्की के लिए प्रतिबद्ध है। जम्मू में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक देश में ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान होना चाहिए। अठावले ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में बुनियादी ढांचे, संपर्क व्यवस्था और आर्थिक विकास पर विशेष ध्यान दे रही है और जल्द ही राज्य का दर्जा बहाल करने पर भी विचार किया जा सकता है। उन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में शामिल होने की अपील की और कहा कि समस्याओं का समाधान हिंसा से नहीं बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से ही संभव है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.