जम्मू-कश्मीर कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले, सीएम उमर अब्दुल्ला ने विकास कार्यों की समीक्षा की

0

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को यहां कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें केंद्र शासित प्रदेश में सुशासन को मजबूत करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में जानकारी दी कि ये निर्णय प्रशासनिक दक्षता और सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार लाने के उद्देश्य से लिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र कुमार चौधरी और मंत्री सकीना इट्टू, जावेद अहमद राणा, जावेद अहमद डार और सतीश शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य सचिव अटल डुल्लू भी मौजूद थे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने सच्ची योजना के तहत कार्यों के कार्यान्वयन पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की। उन्होंने परियोजनाओं के समय पर निष्पादन और प्रभावी निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि योजना का लाभ पारदर्शी और कुशल तरीके से निर्धारित समय-सीमा के भीतर सीधे लोगों तक पहुंचे और इसमें किसी भी प्रकार की धनराशि का व्यपगत न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.