राजौरी में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, आईईडी बरामद
राजौरी, 12 मार्च (हि.स.)। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के एक सुदूर वन क्षेत्र में स्थित आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद की है।
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने बुधवार रात को थानामंडी के चामरेर वन क्षेत्र में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान इस ठिकाने का पता लगाया। एक तैयार आईईडी के अलावा ठिकाने से कुछ खाने-पीने की चीजें और कपड़े भी बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इस बरामदगी के संबंध में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।