रियासी । रियासी जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में घायल हुए आतंकी का शव शुक्रवार को तलाशी अभियान के दौरान बरामद किया गया है।
गौरतलब है कि पांच अगस्त को रियासी जिले के खवास इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था जबकि एक अन्य आतंकी घायल हो गया था। मुठभेड़ के बाद घायल आतंकी का पता नहीं चल सका था।
जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा खवास में मुठभेड़ में घायल दूसरे आतंकी का शव शुक्रवार को विशेष अभियान समूह एसओजी के जवानों को रियासी के खवास के ढकीकोट इलाके में मिला। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर हथगोले और मैगजीन भी बरामद हुई है।