उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू में जम्मू-कश्मीर पुलिस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर का दौरा किया

0

जम्मू, 24 नवंबर । उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को विभिन्न विशेष मॉड्यूल और अन्य गतिविधियों पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा करने के लिए जम्मू के सुंजवान क्षेत्र में जम्मू कश्मीर पुलिस के कमांडो प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया।

एक बयान के अनुसार उपराज्यपाल को प्रशिक्षुओं को परिचालन तैयारियों, विशेष आतंकवाद विरोधी और सामरिक प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि उन्होंने सीटीसी में प्रशिक्षण ले रहे जम्मू-कश्मीर पुलिस कर्मियों से भी बातचीत की।

इसमें लिखा है एसएसपी ट्रेनिंग एंड स्पेशल ऑपरेशंस ने प्रशिक्षण के विभिन्न घटकों और केंद्र के प्रस्तावित उन्नयन और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी।

उनके साथ पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, विशेष पुलिस महानिदेशक एसजेएम गिलानी, प्रमुख सचिव गृह चंद्राकर भारती, एडीजीपी मुख्यालय एमके सिन्हा, एडीजीपी मुख्यालय और निदेशक एसएसजी, आईजीपी जम्मू, मंडलायुक्त जम्मू और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.