विधानसभा अध्यक्ष ने जम्मू में दो नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाई शपथ

0

जम्मू, 21 नवंबर । जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राठेर ने शुक्रवार को जम्मू में दो नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई।इन विधायकों में बडगाम से पीडीपी के आगा मुंतज़िर मेहदी और नगरोटा से भाजपा की देवयानी राणा हैं।

हाल ही में जम्मू-कश्मीर में रिक्त सीटों के लिए हुए उपचुनाव में देवयानी राणा ने भाजपा के लिए नगरोटा सीट बरकरार रखी। उन्होंने नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) के उम्मीदवार हर्ष देव सिंह को भारी मतों से हराया। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के आगा मुंतज़िर मेहदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के आगा महमूद को हराकर बडगाम सीट जीती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.