सर्विस राइफल के अचानक चलने से सेना के एक जवान की मौत
जम्मू, 3 नवंबर । सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में एक कैंप के अंदर सर्विस राइफल से गोली चलने से एक सैनिक की मौत हो गई।
नायक अमरजीत सिंह संतरी की ड्यूटी पर था जब झूलास गाँव स्थित कैंप में उसकी सर्विस राइफल से अचानक गोली चल गई और वे घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सैनिक को सेना के फील्ड अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटना की जाँच शुरू कर दी है।x