गुलदाउदी उद्यान शरद ऋतु में घाटी आने वाले पर्यटकों के लिए एक खूबसूरत आकर्षण का केंद्र होगा- फारूक अब्दुल्ला

0

श्रीनगर, 1 नवंबर । जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि हाल ही में खुला गुलदाउदी उद्यान शरद ऋतु में घाटी आने वाले पर्यटकों के लिए एक खूबसूरत आकर्षण का केंद्र होगा।

सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष अब्दुल्ला ने श्रीनगर के नेहरू मेमोरियल बॉटनिकल गार्डन में घाटी के पहले गुलदाउदी उद्यान जिसे बाग-ए-गुल-ए-दाऊद के नाम से भी जाना जाता है का दौरा किया।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 25 अक्टूबर को इस उद्यान का जनता के लिए उद्घाटन किया था। फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया के सामने कहा कि यह एक सुंदर उद्यान है। यहाँ लगे कोई भी फूल आयातित नहीं हैं, इन्हें यहीं उगाया गया है। मुझे लगता है कि ट्यूलिप गार्डन के बाद यह वह उद्यान होगा जिसे कम रखरखाव की आवश्यकता होगी

उन्होंने कहा कि घाटी में पतझड़ के मौसम में दिखाने के लिए कुछ खास नहीं है लेकिन यह उद्यान देश के लोगों के लिए सबसे सुंदर आकर्षण है। नेकां अध्यक्ष ने कहा कि पर्यटकों को यहाँ आना चाहिए और देखना चाहिए कि यह उद्यान कितना सुंदर है और यहाँ कितने रंग-बिरंगे फूल उगाए गए हैं। उन्होंने फूलों को खूबसूरती और आकर्षक ढंग से सजाने के लिए उद्यान में काम करने वाले माली सहित, पुष्प कृषि विभाग को बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.