नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, दो आतंकवादी ढेर
जम्मू 14 अक्टूबर : उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मंगलवार को सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी, जिसके बाद दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी हुई, जिसमें दो घुसपैठिए मारे गए। उन्होंने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है कि कोई और घुसपैठिया सीमा पार न कर पाए।